Yogi Cabinet का रविवार को दूसरा विस्तार, 6 नए मंत्री लेंगे शपथ

NFA@0298
2 Min Read


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल (Yogi Cabinet) रविवार को दूसरी बार विस्तार होने जा रहा है। दोपहर 3:30 बजे राजभवन में 6 नए मंत्री शपथ लेंगे।

शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से लगभग 45 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए मंत्रियों की अंतिम सूची राज्यपाल को सौंपी।

सूत्रों के अनुसार जिन 6 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, उनमें सपा से बगावत कर बीजेपी में आए मनोज पांडे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुरेंद्र दिलैर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत शामिल हैं।  

इस विस्तार में सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान दिया गया है। जानकारी के अनुसार नए मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से हैं। माना जा रहा है कि सरकार आगामी राजनीतिक रणनीति के तहत विभिन्न वर्गों को साधने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले 5 मार्च 2024 को हुआ था। वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में कुल 54 मंत्री हैं।

इस विस्तार के बाद कैबिनेट में नई ऊर्जा और सामाजिक प्रतिनिधित्व को और मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है। हालांकि अंतिम आधिकारिक सूची और शपथ ग्रहण के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment