White house में ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर की मौत एक नागरिक घायल

NFA@0298
2 Min Read


लेंस न्यूज। यूएस सीक्रेट सर्विस ने White House के पास फायरिंग कर रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिसमें एक प्रत्यक्षदर्शी को भी गोली लग गई। जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

व्हाइट हाउस में काम कर रहे पत्रकारों ने शनिवार को बंदूकों की कई गोलियों की आवाज सुनी और उन्हें प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर शरण लेने को कहा गया।

X पर सीक्रेट सर्विस ने कहा कि वह ’17वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू NW के पास गोलियां चलने की रिपोर्ट्स’ से अवगत है जो व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक दूर है और ‘जमीन पर मौजूद कर्मियों के साथ जानकारी की पुष्टि कर रहा है।’ उसने कहा कि जल्द ही अपडेट दिया जाएगा।

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अधिकारी गोलियों चलने की घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके जनता को अपडेट देंगे। जिस समय फायरिंग हुओ इस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर थे।

एबीसी न्यूज की सीनियर व्हाइट हाउस संवाददाता सेलिना वांग ने X पर एक पोस्ट में ड्रामेटिक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें ‘कई दर्जन गोलियों जैसी आवाज’ सुनाई दी और वे कवर के नीचे छिप गईं।

उन्होंने लिखा कि वे व्हाइट हाउस में रिपोर्टर्स का रोज़ का काम कर रही थी। सेल्फोन पर खुद को सोशल मीडिया पोस्ट के लिए फिल्मा रही थी। वीडियो में वे कुछ सेकंड ट्रंप के ईरान डील पर शनिवार सुबह के बयानों के बारे में बोल रही हैं।

गोलियों की आवाज सुनते ही वांग की आंखें चौड़ी हो जाती हैं और वे मीडिया टेंट में झुक जाती हैं, जो व्हाइट हाउस ड्राइववे पर ब्रॉडकास्टर्स के रिपोर्टिंग स्पॉट के पास है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment