UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला

NFA@0298
2 Min Read


द लेंस डेस्क । संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अल-धफरा इलाके में स्थित बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट के बाहरी इलाके में रविवार 17 मई 2026 को ड्रोन हमले की घटना हुई। हमले के बाद प्लांट के बाहरी क्षेत्र में एक बिजली जनरेटर में आग लग गई। अबू धाबी मीडिया ऑफिस के अनुसार इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा या रेडिएशन स्तर पर कोई असर नहीं पड़ा है। अधिकारियों के अनुसार, प्लांट की सभी इकाइयां और सिस्टम पूरी तरह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। फेडरल अथॉरिटी फॉर न्यूक्लियर रेगुलेशन (FANR) ने भी पुष्टि की है कि प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था बरकरार है।

अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूत्रों से ही जानकारी लें और अफवाहों से बचें।हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन या देश ने नहीं ली है। हालांकि, क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए ईरान पर शक जताया जा रहा है। हाल के दिनों में ईरान ने UAE को लगातार धमकियां दी हैं। वर्तमान संघर्ष के दौरान UAE में इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम और अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी भी हमले का संभावित कारण मानी जा रही है।

ईरान-इजराइल जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर खतरा बरकरार है, लेकिन भारत को LPG की आपूर्ति जारी है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला LPG टैंकर ‘सिमी’ 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंच गया है। जंग शुरू होने के बाद अब तक 15 LPG टैंकर भारत पहुंच चुके हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment