Thursday Special: आज का गुरुवार स्पेशल: आज ही

NFA@0298
3 Min Read


Thursday Special: गुरुवार भगवान विष्णु और गुरु ग्रह (बृहस्पति) का दिन माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन किए गए खास उपाय घर में सुख, शांति और धन बढ़ाते हैं। जिन लोगों की कुंडली में गुरु कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार बेहद महत्वपूर्ण है। सही उपाय करने से करियर में रुकावटें दूर होती हैं और भाग्य मजबूत बनता है। आइए जानते हैं गुरुवार के 5 सरल और असरदार उपाय—

– Advertisement –
Ad image

1. घी का दीपक जलाएं

गुरुवार को घी का दीपक जलाएं

– Advertisement –
Ad image

गुरुवार की सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान कर लें और फिर सूर्य देवता को अर्घ्‍य देकर अपने दिन का आरंभ करें। उसके बाद अपने घर के मंदिर में भगवान विष्‍णु की पूजा करें और उनके सम्‍मुख घी का दीपक जलाकर रखें। और अच्‍छा होगा यदि आप कलावे की बाती से यह दीपक जलाएं और उसमें थोड़ी सी केसर भी डाल दें। भगवान विष्‍णु आपसे प्रसन्‍न होकर आपको सुखी और संपन्‍न बनाएंगे।

2. विष्णु चालीसा या सहस्रनाम का पाठ

विष्णु चालीसा या विष्णु नाम स्तोत्र का पाठ

– Advertisement –
Ad image

गुरुवार को घर के मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें और विष्णु चालीसा या विष्णु सहस्रनाम का विधिवत पाठ करें। पाठ पूरा होने के बाद भगवान विष्णु को पीले मिठाई का भोग लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

3. पीले फलों का दान करें

गुरुवार को पीले फलों का दान करें

पीले फल दान करना गुरुवार का सबसे प्रभावी उपाय माना गया है। केले, पपीता या कोई भी पीला फल किसी बुजुर्ग, जरूरतमंद या मरीजों को दान करने से गुरु की स्थिति मजबूत होती है और भाग्य चमकता है।

4. दूध–केसर का उपाय

गुरुवार को दूध केसर का उपाय

गुरुवार की रात को दूध में केसर मिलाकर पीना शुभ माना जाता है। आप चाहे तो दूध–केसर की खीर बनाकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं और फिर परिवार के साथ खाएं। इससे घर में प्यार और समृद्धि बढ़ती है।

5. गुरु का आशीर्वाद लें

गुरुवार को गुरु का आशीर्वाद

ऐसा माना जाता है कि गुरुवार का दिन गुरु को भी समर्पित होता है। यदि आपके कोई आध्‍यात्मिक गुरु हैं तो गुरुवार को जाकर उनसे भेंट करें और उनके उपहार भी लेकर जाएं। चरण स्‍पर्श करके उनकी आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपको करियर में तरक्‍की हासिल होगी। यदि आपका कोई गुरु नहीं है तो मंदिर में जाकर पुजारीजी के चरण छूकर उनका भी आशीर्वाद ले सकते हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment