--विज्ञापन यहां--

चार बच्चो के पिता की रहस्यमई मौत..,

By NS
On: October 21, 2025 3:48 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। Bilaspur News : न्यायधानी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, संजय कर्कवाल नामक व्यक्ति का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह जब परिजनों ने देखा, तो उनके होश उड़ गए और घर में मातम पसर गया।

 

– Advertisement –

Ad image

परिजनों का आरोप है कि बीती रात मृतक के साले और ससुराल पक्ष के कुछ लोग घर आए थे। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों का कहना है कि इसी विवाद के बाद देर रात करीब 10 से 12 बजे के बीच संजय को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।बताया जा रहा है कि संजय के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। पिता की इस तरह मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। आसपास के लोगों का कहना है कि संजय मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी अचानक हुई मौत ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment