
रायपुर। RAIPUR CRIME NEWS : राजधानी के मोवा में बीती रात नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी जितेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिससे नाराज होकर वह बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। मंगलवार रात जितेंद्र लाइसेंसी पिस्टल लेकर ससुराल पहुंचा और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। जब साली गीतांजलि (26) और दुर्गेश्वरी (24) ने उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग कर दी।
माथे पर गोली लगने से गीतांजलि की मौके पर मौत हो गई, जबकि दुर्गेश्वरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।


गोलियां और खाली कारतूस बरामद
गोली मारकर पहुंचा थाने
इसी बात से नाराज जीतेंद्र पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली गीतांजलि के माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गई और तड़पती रही। वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी के पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गीतांजलि को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश्वरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि घर के बाहर निकला और सड़क में हवाई फायरिंग की। इसके बाद थाने पहुंचा और सरेंडर किया।
पत्नी पर शक के कारण होता था विवाद
पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके कारण उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था। मंगलवार को भी आरोपी जब ससुराल पहुंचा तो उसका ससुराल पक्ष से विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपी ने अपनी साली पर फायरिंग कर दी।
पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद आरोपी बाउंसर ने फायरिंग की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। मामले में जांच जारी है और पूरी जानकारी कार्रवाई के बाद साझा की जाएगी।





