Raipur के ज्वेलरी शोरूम में 2 करोड़ से ज्यादा के गहनों की चोरी

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के सदर बाजार स्थित मनोहर मल एंड कंपनी ज्वेलर्स में करोड़ों रुपए के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दुकान के पुराने कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित कारोबारी सुरेश भंसाली सदर बाजार में मनोहरमल एंड कंपनी नाम से सोने-चांदी का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सूरज साहू नाम का कर्मचारी पिछले 16 साल से उनकी दुकान में काम कर रहा था और डिस्प्ले में रखे गए जेवरों को रोजाना वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उसी की थी।

बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के दौरान आरोपी कर्मचारी सूरज साहू ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया। शुरुआत में किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

13 अप्रैल को जब दुकान में स्टॉक का मिलान किया गया तो बड़ी मात्रा में सोने के जेवर कम पाए गए। जांच में करीब 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब मिला, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

घटना के बाद कारोबारी ने दुकान के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी कर्मचारी की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं। CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। वहीं चोरी हुए सोने के जेवरों की बरामदगी के लिए भी जांच जारी है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment