Nitin Nabin बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

NFA@0298
2 Min Read


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार के मंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को औपचारिक आदेश जारी किया।

जारी आदेश के मुताबिक, भाजपा के संसदीय बोर्ड द्वारा यह नियुक्ति की गई है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नितिन नबीन को मिली यह नई जिम्मेदारी संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश प्रभारी के तौर पर संगठनात्मक कामकाज संभाल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के समन्वय में उनकी भूमिका को अहम माना जाता रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, नितिन नबीन की नियुक्ति से भाजपा को आगामी चुनावी चुनौतियों में संगठनात्मक मजबूती मिलेगी, खासकर पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में। पार्टी के भीतर भी इस फैसले को नेतृत्व के भरोसे और संगठन में नई ऊर्जा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बिहार में मंत्रालयों का बंटवारा, नीतीश कुमार ने सम्राट को सौंपा गृह विभाग



Source link

Share This Article
Leave a Comment