NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित

NFA@0298
2 Min Read


नई दिल्ली। NTA Notice: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। NTA के अनुसार NEET UG 2026 री-एग्जाम रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी, जिसमें परीक्षा से जुड़ी सभी औपचारिकताओं का समय भी शामिल रहेगा। परीक्षा पहले की तरह पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में 13 भाषाओं में आयोजित होगी।

NTA ने उम्मीदवारों को अपने वर्तमान पते और परीक्षा शहरों की पसंद अपडेट करने का मौका भी दिया है। इसके लिए ऑनलाइन विंडो 15 मई से 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर खुली रहेगी। छात्र अपनी पहली और दूसरी पसंद के परीक्षा शहर का चयन कर सकेंगे। हालांकि जो उम्मीदवार इस सुविधा का उपयोग नहीं करेंगे, उनके लिए पहले से चुना गया परीक्षा शहर ही मान्य रहेगा।

– Advertisement –

Ad image

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि केवल वर्तमान पता और परीक्षा शहर की पसंद में ही बदलाव की अनुमति होगी। इसके अलावा आवेदन फॉर्म की किसी अन्य जानकारी में सुधार नहीं किया जा सकेगा। 21 मई 2026 के बाद किसी भी बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। राहत की बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

NTA के मुताबिक परीक्षा शहर की जानकारी, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी विवरण 14 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment