राजिम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने कर प्रणाली में ऐतिहासिक सुधार करते हुए जीएसटी क्रांति, आयकर में राहत और कर कानूनों के सरलीकरण से “विकसित भारत” की ठोस नींव रखी है।
राजिम में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज उपस्थित रहे। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर (पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती) से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर (भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती) तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है। आत्मनिर्भर भारत का यह संकल्प प्रधानमंत्री मोदी जी की देशभक्ति की अभिव्यक्ति है, जिसने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में देश को अवसर में बदलने की दिशा दी।
मंत्री जी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों से देश अब आयातक नहीं बल्कि निर्यातक बन गया है। वित्त वर्ष 2014-15 में 1,941 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात बढ़कर 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी स्टार्टअप इकोसिस्टम है, जिससे 17 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं और 100 से अधिक यूनिकॉर्न कंपनियाँ आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक हैं।
मंत्री जी ने दीपावली के अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का आह्वान करते हुए कहा कि इससे स्थानीय व्यापार और आत्मनिर्भर भारत दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा — “दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग केवल आर्थिक नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है।”
इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष महेश यादव, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, दीपक साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

