CG NEWS : नवा रायपुर में देर शाम आग का तांडव, लोगों ने भागकर बचाई जान

NFA@0298
1 Min Read


नवा रायपुर। CG NEWS :नवा रायपुर के EWS सेक्टर-30 स्थित एक फ्लैट में देर शाम भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग फ्लैट के थर्ड फ्लोर में लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण सिलेंडर चूल्हे का चालू होना बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment