
रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राज्य पुलिस सेवा के 54 प्रशिक्षु सूबेदारों को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ किया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी सूची के अनुसार प्रशिक्षु सूबेदारों को राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी, रायगढ़, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जशपुर, सूरजपुर, नारायणपुर, बलौदाबाजार, कोरिया और रायपुर समेत कई जिलों में प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को कानून व्यवस्था, अपराध जांच, फील्ड पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यों का व्यवहारिक अनुभव दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में अपनी जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभा सकें। पुलिस मुख्यालय की इस कार्रवाई को राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



The post CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 54 प्रशिक्षु सूबेदारों की जिलों में पोस्टिंग, व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए PHQ ने जारी किया आदेश appeared first on Grand News.


