CBSE ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के

NFA@0298
1 Min Read


नई दिल्ली। Re-evaluation Portal: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर फीस भुगतान को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच फैली भ्रम की स्थिति को स्पष्ट किया है। बोर्ड ने कहा है कि पोर्टल पर SBI, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक के पेमेंट गेटवे उपलब्ध हैं, लेकिन आवेदन करने वाले छात्रों का इन बैंकों में खाता होना अनिवार्य नहीं है।

CBSE के अनुसार, उम्मीदवार उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसी ऑनलाइन भुगतान सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। बोर्ड ने बताया कि निर्धारित गेटवे के जरिए भुगतान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है। CBSE ने जानकारी दी कि आज सुबह 9:30 बजे तक करीब 40,000 छात्र इस सुविधा का उपयोग कर चुके हैं और उन्होंने बिना किसी तकनीकी समस्या के सफलतापूर्वक अपना आवेदन पूरा किया है। बोर्ड ने छात्रों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करने की अपील की है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment