actor Bharat Kapoor dies: दिग्गज अभिनेता

NFA@0298
2 Min Read


actor Bharat Kapoor dies: भारतीय सिनेमा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का सोमवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उम्र संबंधी समस्याओं के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि भरत कपूर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका अंतिम संस्कार संपन्न हो चुका है। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।

भरत कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1972 में की थी और करीब चार दशकों तक फिल्मों व टीवी जगत में सक्रिय रहे। उन्होंने ज्यादातर सहायक और खलनायक की भूमिकाओं से खास पहचान बनाई। उनकी चर्चित फिल्मों में नूरी, राम बलराम, लव स्टोरी, बाजार, गुलामी, आखिरी रास्ता, सत्यमेव जयते, स्वर्ग, खुदा गवाह, रंग, बरसात, साजन चले ससुराल और मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

फिल्मों के साथ-साथ भरत कपूर ने टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई। वे कैंपस, परंपरा, राहत, सांस, अमानत, भाग्यविधाता, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता की जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आए।

उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है। कई कलाकारों और चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment