--विज्ञापन यहां--

व्यापारी हित और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे – भरत देवांगन

By NS
On: October 1, 2026 10:17 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


देवरीबंगला/ देवरीबंगला, मार्री, पसौद एवं खैरा क्षेत्र के व्यापारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भरत देवांगन ने 96 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 127 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिवकुमार धरमगुड़े को 22 तथा शुभम देवांगन को 9 मत प्राप्त हुए।

चुनाव के बाद आयोजित सभा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत देवांगन ने व्यापारी हितों के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठनात्मक रूप से प्रयास किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर व्याप्त समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके निराकरण के लिए पहल की जाएगी।मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सोहन देशमुख एवं देवरी थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मतदान के पश्चात सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतगणना की प्रक्रिया की गई।कार्यक्रम में मंच संचालन सुनील गोलछा ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के व्यापारियों का सराहनीय योगदान रहा।नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत देवांगन ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी संघ को एकजुटता के साथ आगे बढ़ाते हुए व्यापारी हित, स्थानीय समस्याओं एवं जनसरोकार के कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment