--विज्ञापन यहां--

पाटन में 20 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा आयोजन, दूसरी बार हनुमान बनेंगे घनश्याम सोनी

By NS
On: October 1, 2026 8:13 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। नगर में इस वर्ष भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर को किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दशहरा उत्सव में रामलीला के प्रमुख पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के नाम भी तय कर लिए गए हैं।
राम की भूमिका वेदांत पांडे, लक्ष्मण की भूमिका शिवम पांडेय, रावण की भूमिका नरेंद्र दुबे तथा विभीषण की भूमिका कर्तव्य देवांगन निभाएंगे। वहीं घनश्याम सोनी लगातार दूसरी बार हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।
दशहरा आयोजन में रामलीला, रावण दहन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment