--विज्ञापन यहां--

दक्षिण पाटन के बाढ़ पीड़ित परिवारों एवं किसानों की स्थिति बहुत ही दयनीय

By NS
On: September 27, 2026 9:00 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन क्षेत्र में बाढ़ एवं फसल का लेंगे जायजा

रानीतराई।दक्षिण पाटन की जीवनदायिनी नदी उफान पर है।आज बाढ़ पीड़ितों से मिलने विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,जनपद सदस्य दिनेश साहू,जनपद प्रतिनिधि भेदप्रकाश वर्मा,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,डा ईश्वर निषाद सरपंच, सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी केसरा, बोरेंदा, कौही निपानी सहित अनेक ग्रामों में बाढ़ का जायजा लिए।
ग्रामीण व्यवस्था एवं प्रशासन के सहयोग से पीड़ितों को हर संभव मदद मिल रही है।
पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना।
नदी क्षेत्र के किसानों की फसल काफी प्रभावित हुई है।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने बतलाया हमारे किसान पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का दौरा कार्यक्रम है,जिसमें बाढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों,किसानों से मुलाकात करेंगे।
निपानी के किसान संतोष सिंह ठाकुर, डोमन सिन्हा, प्रेमलाल सिन्हा ने बतलाया कि निपानी में बाढ़ से लगभग 300 एकड़ की खरीफ फसल खासतौर से हरूना धान पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।
कौही के किसान हेमू सोनकर,तिलोचन साहू ने ग्राम के लगभग 150 एकड़ धान की फसल को बुरी तरह से प्रभावित हुई है,
बोरेंदा के बाढ़ पीड़ित परिवार तुलसी साहू,दानी निषाद,भीषम देवांगन,चरण साहू,गिरधारी साहू,भैया राम साहू के धरों में पूरे कमरे में पानी भरा हुआ है।पीड़ित परिवारो ने रात भर अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए भय के साया में रात गुजारी।
बोरंदा के किसान परमानंद साहू,सुनीता यादव,मन्नू साहू,मनोज यदु,डा नोहर साहू ने सन 1994 के बाद खारून नदी का विकराल रूप देखने को मिला,किसान एवं ग्रामीणों को भारी नुकसानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसान, बाढ़ पीड़ित परिवार एवं जनप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार एवं पीड़ित किसानों की फसलों का आकलन कर जल्द मुआवजा दिलाने की कृपा करें।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment