खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,,
पाण्डुका/गरियाबंद जिले के गजपल्ला वॉटरफॉल में एक बार फिर पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है युवक अपने 5 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिय आया हुआ थाऔर वाटर फाल में नहाते समय डूब गया।इन युवाओं ने जिला प्रशासन को अवगत कराया फिर मौके के लिय टीम रवाना हुई।सभी युवक रायपुर के रहने वाले बताया जा रहे हैं जो पिकनिक मनाने गजपल्ला वॉटरफॉल आए थे।

मृतक का नाम आदित्य चौधरी 17 वर्षीय बताया जा रहा है।अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।वही रेस्क्यू टीम लाश को पानी से निकालने में लगा हुआ है।सूचना मिलते ही जिले की पुलिस और फॉरेस्ट की टीम तैयारी के साथ पहुंची गईं थी।लगभग पिछले वर्ष इसी वाटर फाल में वॉटरफॉल में डूबने से एक व्यक्ति का मौत हो गया था इस प्रकार यह दूसरी घटना है।

इस तरह पानी में डूबने से यह दूसरी मौत हो गई क्या जिला प्रशासन द्वारा ऐसे स्थान में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है जिस कारण आज फिर एक जिंदगी को यह वॉटरफॉल निकल गया।





