जुआ, सट्टा, स्मैक ने उजाड़े घर, बंद हो अवैध कारोबार, सौंपा ज्ञापन

NFA@0298
1 Min Read



 

बदायूं। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका से कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा है। ज्ञापन में शहर के अंदर चल रहे अवैध जुआ, सट्टा और स्मैक के कारोबार को बंद करने की मांग की गई है।

जिलाध्यक्ष सत्यवीर बाल्मीकि व नगर अध्यक्ष रमेश डीलाल बाल्मीकि, नगर अध्यक्ष अमरदीप बाल्मीकि के नेतृत्व में दलित समाज व विशेषतौर पर बाल्मीकि समाज ने ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शहर में जुआ, सट्टा और स्मैक बंद कराने की मांग की है। डीएम और एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बदायूं शहर में सट्टा, जुंआ व स्मैक का कारोबार बहुत बड़े स्तर पर कई गैंग मिलकर करा रहे हैं। इन अवैध धंधों से बदायूं शहर की जनता बर्बाद हो रही है। दलित समाज व बाल्मीकि समाज की आर्थिक स्थिति पहले से ही बहुत खराब है। बाल्मीकि समाज जुआ, सट्टा, स्मैक के कारोबार की वजह से बर्वाद हो रहा है। लेकिन अवैध कारोबार बंद नहीं हो रहा है। डीएम एसएसपी से मांग की गई है कि अवैध कारोबार को बंद किया जाए।



Source link

Share This Article
Leave a Comment