लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे व्यक्ति को वाहन ने कुचला

NFA@0298
2 Min Read


On

Harshit Picture

लखनऊगुडंबा थाना क्षेत्र के गाढ़ी चुंगी इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपने साले के साथ पैदल अपने घर जा रहा था। तभी तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

मृतक की पहचान बाराबंकी के देवा निवासी 45 वर्षीय असा राम के रूप में हुई है। वह ट्रक ड्राइवरी का काम करते थे। परिवार में पत्नी मालती देवी, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी का नाम प्रिया बताया गया है, जबकि बेटों के नाम अमन और मनीष हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे असा राम अपने साले मनोज के साथ पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान गाढ़ी चुंगी के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

स्थानीय लोग उन्हें तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश में जुटी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment