मुंबई में लाश के टुकड़े कर फरार आरोपी जीआरपी ने रायपुर में गिरफ्तार

NFA@0298
1 Min Read


मुंबई में लाश के टुकड़े कर फरार आरोपी जीआरपी ने रायपुर में गिरफ्तार


08-May-2026 10:03 PM

रायपुर, 8 मई। मुंबई में अपहरण के बाद हत्या कर फरार हो रहे आरोपी को जीआरपी ने रायपुर में गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस ने उसके फरार होने का इनपुट दिया था। 

मुम्बई के थाना शिवाजी नगर में दर्ज अपराध कं. 376/2026 का आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी जो अपने साथी औरंगजेब समीरूद्दीन की अपहरण बाद हत्या कर शव को कई टुकड़ो में काटकर अलग-अलग जगह फेंकने के बाद  12809 मुम्बई हावड़ा मेल एक्सप्रेस से पं. बंगाल की ओर भाग रहा था। मुम्बई पुलिस ने एस‌आरपी रायपुर  दिव्यांग पटेल को सूचना दी थी। इस पर जीआरपी थाना रायपुर के टीम ने  तत्काल  प्लेटफार्म नंबर 06 पर घेराबंदी कर ट्रेन  की सघन चेकिंग कर ट्रेन के आगे की ओर जनरल कोच से फरार आवेश मुस्तफा कर्णी को पकड़ा गया। बाद आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत मुम्बई पुलिस थाना शिवाजी नगर के  सुपुर्द किया ।



Source link

Share This Article
Leave a Comment