श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कांग्रेस ने सरकार पर बोला तीखा हमला

NFA@0298
3 Min Read


भाजपा पर शिक्षा-स्वास्थ्य के निजीकरण का आरोप

On

Harshit Picture

लखनऊ श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कांग्रेस ने शिक्षक और चिकित्सक सम्मेलन के जरिए सरकार पर तीखा हमला बोला। कैसरबाग स्थित गांधी भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

सम्मेलन में अविनाश पांडेय, अजय राय और सुप्रिया श्रीनेत समेत कई नेताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा- शिक्षक और चिकित्सक समाज के निर्माणकर्ता हैं, लेकिन मौजूदा नीतियों से यह व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कार्यक्रम में कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा- शिक्षक और चिकित्सक भविष्य के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। यह वर्ग समाज को दिशा देने का काम करता है और सामाजिक न्याय की लड़ाई में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

 

अविनाश पाण्डेय ने पुरानी पेंशन योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर इसे फिर से लागू किया जाएगा। उनका कहना था कि कर्मचारियों, शिक्षकों और सैनिकों के लिए यह बुढ़ापे का सहारा है, जिसे खत्म करना गलत फैसला रहा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल और अस्पतालों की हालत खराब होती जा रही है, जबकि निजी संस्थानों का विस्तार हो रहा है, जिससे आम लोगों की पहुंच बाहर होती जा रही है।कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिनकी अपनी डिग्री संदिग्ध है, उनके वादों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

 

उन्होंने कहा कि देश में शिक्षकों और डॉक्टरों के लाखों पद खाली हैं, लेकिन सरकार इन्हें भरने के लिए गंभीर नहीं है। सम्मेलन में वक्ताओं ने दावा किया कि स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में संसाधनों की कमी है। डॉक्टरों और शिक्षकों के पद खाली होने से आम जनता को सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इस दौरान शिक्षकों और चिकित्सकों की भूमिका पर आधारित लघु फिल्मों का भी लोकार्पण किया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment