--विज्ञापन यहां--

GRAND NEWS : ग्रैंड न्यूज़ की खबर का असर: वार्ड-1 की जलमग्न

By NS
On: July 31, 2026 2:48 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


आरंग। GRAND NEWS : वार्ड क्रमांक-1 स्थित कॉलोनी में जलभराव की समस्या को ग्रैंड न्यूज़ में से प्रसारण किए जाने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से नाली बनाकर कॉलोनी में जमा बारिश के पानी की निकासी कराई गई। इससे लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे कॉलोनीवासियों को बड़ी राहत मिली।

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी से बारिश के पानी की स्वाभाविक निकासी जिस दिशा में होती है, वह भूमि निजी स्वामित्व की है। ऐसे में जल निकासी बाधित होने के कारण पूरी कॉलोनी जलमग्न हो गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के हस्तक्षेप के बाद संबंधित निजी भूमि पर अस्थायी नाली बनाकर पानी की निकासी की व्यवस्था की गई, जिससे कॉलोनी में भरा पानी तेजी से निकलना शुरू हो गया।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने बताया कि कॉलोनीवासियों की शिकायत मिलते ही पालिका प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जल निकासी की व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि संबंधित कॉलोनी नगर पालिका परिषद की स्वीकृत कॉलोनी नहीं है। इसी कारण वहां अब तक सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

कॉलोनीवासियों ने तत्काल राहत मिलने पर नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया, वहीं भविष्य में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की भी मांग की है, ताकि हर बारिश में उन्हें इस परेशानी का सामना न करना पड़े।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment