--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी में करोड़ों का

By NS
On: July 31, 2026 8:40 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बेमेतरा / चंद्रप्रकाश साहू। CG NEWS: साजा विधानसभा के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। आरोप है कि 1 करोड़ रुपये में खरीदे गए कंप्यूटर बाजार मूल्य से करीब 4 गुना महंगे थे। मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

वर्ष 2024-25 और 2025-26 में साजा विधानसभा के 40 सरकारी स्कूलों में विधायक निधि से कंप्यूटर सप्लाई किए गए। एक सेट में 3 कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड और यूपीएस दिया गया। हर सेट के लिए फर्म को 2.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया। बाजार में इसी। कम्प्यूटर सेट की कीमत करीब 60-65 हजार रुपये है। इस हिसाब से लगभग 70 लाख रुपये का अंतर बताया जा रहा है। सबसे हैरानी की बात ये कि ज्यादातर स्कूलों ने कंप्यूटर की मांग ही नहीं की थी।

– Advertisement –

Ad image

कुछ स्कूलों के प्राचार्यो का कहना है ,हमने न विभाग से मांग की थी न जनप्रतिनिधि से कम्प्यूटर मांगे है हमे बिना पूछे ही कंप्यूटर भेज दिए गए।”नवागांवकला, केहका, केसतरा और बीजा समेत एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों की यही स्थिति है। दिक्कत ये भी है कि अधिकांश स्कूलों में न कंप्यूटर लैब है, न सुरक्षित कमरा। नतीजा – 3-3 कंप्यूटर अलमारी, स्टोर और क्लास के कोने में धूल खा रहे हैं। बच्चों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा।

मामले में आशीष छाबड़ा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कहा की यह विधायक निधि का खुला दुरुपयोग है। विधायक निधि का पैसा लोगों की मूलभूत समस्याओं पर खर्च होना चाहिए, न कि महंगे कंप्यूटर खरीदकर उन्हें बंद करके रखने पर।”
मामला सामने आने के बाद बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने 4 सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम जल्द ही मामले की विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी।

– Advertisement –

Ad image

शिक्षा के नाम पर करोड़ों का खेल होने के बाद अब जांच रिपोर्ट में क्या निकलता है, इस पर सबकी नजरें हैं।

 

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment