--विज्ञापन यहां--

29 जुलाई से पूरे देशभर में समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा,, प्रदेश प्रवक्ता,,अमित चिमनानी,,

By NS
On: July 28, 2026 1:03 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,

राजिम//भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजिम विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू और मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू उपस्थित रहे। प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा 29 जुलाई 2026 आषाढ़ पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा तक पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। जिला गरियाबंद में भी यह अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा l

उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन देशभर के 51000 स्थानों पर समरसता दीप महोत्सव मनाया जाएगा। 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश प्रदेश, जिला और गांव स्तर तक पहुंचाए जाएंगे।5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां जालंधर से वाराणसी तक श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ संत संपर्क अभियान, छात्रावास संवाद और रविदास से जुड़े प्रमुख स्थलों का विकास भी किया जाएगा। अमित चिमनानी ने सभी समाजों, संत-महात्माओं और सामाजिक संगठनों से इस जनआंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment