सांसद बृजमोहन ने शारदा चौक से तात्यापारा सड़

NFA@0298
5 Min Read


CG News : रायपुर 22 अप्रैल : रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर शहर की जटिल यातायात समस्याओं के निराकरण और विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में सरोना-टाटीबंध से जोरा तक रिंग रोड के सर्विस रोड, शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण, जोरा-कचना -पिरदा रोड, जोरा-कचना- मोवा रोड, शदाणी दरबार देवपुरी सहित 5 ग्रेट सेपरेटर, शंकर नगर में रोड चौड़ीकरण, शंकर नगर चौक से टर्निंग पॉइंट सड़क चौड़ीकरण सहित रायपुर शहर के विभिन्न यातायात समस्याओं सहित विकास कार्यों की समीक्षा की।

 

– Advertisement –

Ad image

रिंग रोड सर्विस लाइन और अतिक्रमण पर प्रहार

अग्रवाल ने टाटीबंध-सरोना से जोरा तक रिंग रोड की सर्विस लाइन के चौड़ीकरण का कार्य एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने NHAI को एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने तथा CSEB को चार चरणों में बिजली खंभों और ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग तत्काल शुरू करने को कहा। साथ ही, नगर निगम और यातायात पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सर्विस रोड पर हुए अवैध कब्जों और अनियंत्रित पार्किंग को तत्काल हटाया जाए।

– Advertisement –

Ad image

 

मीटिंग में सीएसपीडीसीएल अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया कि जोरा से लेकर भाठागांव चौक तक विद्युत खंभे व ट्रांसफार्मर को तत्काल हटाना प्रारंभ करें एवं भाठागांव से सरोना तक पूर्व में बनाए गए एस्टीमेट को संशोधित कर तत्काल विभाग में एस्टीमेट प्रस्तुत करें। केंद्र से कार्य के लिए सांसद के प्रयासों से 100 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं।

 

शारदा चौक-तात्यापारा मार्ग: मुआवजा और चौड़ीकरण

अग्रवाल ने दशकों पुरानी तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण की समस्या पर चर्चा करते हुए सांसद ने बैठक में निगम आयुक्त एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश और लिए गए निर्णय के अनुसार सड़क चौड़ीकरण के लिए मुआवजा एवं अन्य प्रकरणों को तत्काल एक रिपोर्ट तैयार कर स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित करें। पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर की अध्यक्षता में इस विषय पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर अधिकृत किया था।

 

एक्सप्रेस-वे फेज-2 और प्रमुख ओवरब्रिज

बैठक में MR 41 एक्सप्रेस-वे फेज-2 (लाभांडी से कचना होते हुए मोवा) के निर्माण में गति लाने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और निगम के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने को कहा गया। अग्रवाल ने निर्माणाधीन कोल्हान नाला पुल, महानदी पुल (टीला-हथखोज मार्ग), कचना-खामरडीह रेलवे ओवरब्रिज और शहर के मुख्य मार्गों पर प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।

 

बैठक में NHAI के द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई एवं निर्माण कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया गया लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बजटीय 92 निर्माण कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया गया एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई।

 

यातायात को सुगम बनाने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रिंग रोड पर शदाणी दरबार के पास हीरापुर समेत 5 ग्रेट सेपरेटर, रिंग रोड नंबर 2 जारवाय मार्ग पर निर्माणधीन ओवर पास, हीरापुर चौक पर ओवरपास, सरोना के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ओवरपास तथा सिलयारी – मांढर ओवर ब्रिज सहित 2025- 26 के बजट के कार्यों को लेकर चर्चा की एवं अधिकारी को निर्देश दिए की सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि जिन उद्देश्यों को लेकर यह कार्य स्वीकृत किए गए हैं उन लोगों को कार्य पूर्ण होने पर राहत मिल सके।

 

अग्रवाल ने रिंग रोड से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जाने वाली सड़क को जोड़ने के लिए रिंग रोड क्रॉस ना करना पड़े इस आधार पर एक अंडरपास के लिए सर्वे करने तथा प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देश दिया।

 

अग्रवाल ने कहा कि, “रायपुर की जनता को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाना और शहर का आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि बजट 2025-26 के सभी स्वीकृत कार्य और वर्तमान में जारी प्रोजेक्ट्स तय समय पर पूरे हों, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।”

 

बैठक में NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्विजय सिंह, नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप, डीसीपी यातायात विवेक शुक्ला, सीएसपीडीसीएल, एसई एम विश्वकर्मा, सीई पीडब्ल्यूडी पी एम कश्यप, राजीव नशीने, विशाल त्रिवेदी, शंभू गुप्ता उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment