--विज्ञापन यहां--

भारत का स्वदेशी ‘S-400’ तैयार! DRDO ने किया ‘कुशा’ मिसाइल

By NS
On: July 24, 2026 12:49 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


नई दिल्ली। Project Kusha: भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को ओडिशा तट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से ‘कुशा’ लॉन्ग-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम का पहला सफल फ्लाइट टेस्ट किया। दावा है कि यह एयर डिफेंस सिस्टम करीब 400 किलोमीटर तक की दूरी पर मौजूद हवाई खतरों को इंटरसेप्ट करने में सक्षम होगा। अपनी क्षमताओं के कारण इसे भारत का स्वदेशी ‘S-400’ भी कहा जा रहा है।

भारत का स्वदेशी S-400 तैयार! DRDO ने किया ‘कुशा’ मिसाइल का सफल टेस्ट, 400 KM दूर तक दुश्मन होगा ढेर

परीक्षण के दौरान मिसाइल को एक इलेक्ट्रॉनिक टारगेट के खिलाफ दागा गया, जिसे तेज रफ्तार और अधिक ऊंचाई वाले हवाई खतरे की तरह तैयार किया गया था। मिसाइल सिस्टम ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया।

फाइटर जेट से लेकर मिसाइल और ड्रोन तक होंगे निशाने पर

Latest and Breaking News on NDTV

– Advertisement –

Ad image

‘कुशा’ को भारत की लंबी दूरी की एयर डिफेंस क्षमता मजबूत करने के लिए विकसित किया जा रहा है। यह सिस्टम फाइटर जेट, क्रूज मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और UAV समेत अलग-अलग प्रकार के हवाई खतरों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है।

मिसाइल, रडार और कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम समेत इसके विभिन्न हिस्सों को DRDO की प्रयोगशालाओं और भारतीय इंडस्ट्री पार्टनर्स के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।

क्यों कहा जा रहा भारत का स्वदेशी S-400?

रूस के S-400 ट्रायम्फ की तरह ‘कुशा’ भी लंबी दूरी पर दुश्मन के हवाई खतरों का पता लगाकर उन्हें इंटरसेप्ट करने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है। इसे भारत के भविष्य के प्रमुख स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम के रूप में देखा जा रहा है।

तीन अलग-अलग रेंज के इंटरसेप्टर

Latest and Breaking News on NDTV

कुशा एयर डिफेंस सिस्टम में अलग-अलग दूरी के लक्ष्यों से निपटने के लिए तीन प्रकार के इंटरसेप्टर प्रस्तावित हैं। M-1 की रेंज करीब 150 किलोमीटर, M-2 की करीब 250 किलोमीटर और M-3 की अधिकतम रेंज लगभग 350 से 400 किलोमीटर तक बताई जा रही है।

इन मिसाइलों की रफ्तार करीब मैक 5.5 तक पहुंचने की बात कही गई है। सटीक निशाना लगाने के लिए सिस्टम में आधुनिक रडार और सीकर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

राजनाथ सिंह ने बताया अहम उपलब्धि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘कुशा’ के सफल परीक्षण को भारतीय रक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने DRDO और इससे जुड़े वैज्ञानिकों तथा इंडस्ट्री पार्टनर्स को बधाई दी। यह स्वदेशी प्रणाली भविष्य में भारत की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने के साथ विदेशी सिस्टम पर निर्भरता कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को चुपचाप कर लें ये अचूक

स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ अभियान का शुभारंभ, धमधा नगर से जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में शुरू हुआ आवेदन अभियान, घर-घर पहुंचेंगे कांग्रेसजन

ब्रेकिंग न्यूज़ -पीएम मोदी का छात्रों को देर रात वीडियो संदेश: पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और नया बिल आने वाला है

कांग्रेस ने पाटन के स्वामी आत्मानंद चौक में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का किए पुतला दहन

आधी रात बड़ा घटनाक्रम! 26 दिन बाद वांगचुक ने तोड़ी भूख हड़ताल, अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों से हुई मुलाकात

पाटन विकासखंड में शिक्षकों एवं संकुल समन्वयकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित, बालवाड़ी को मजबूत शैक्षणिक नींव बनाने पर दिया गया जोर

Leave a Comment