अज्ञात वाहन ने 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, हुई मौत

NFA@0298
1 Min Read


भरत सिंह चौहान, जांजगीर चांपा। CG Accident : जांजगीर चांप जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के कोसा तालाब के पास सड़क किनारे सुबह घूमने निकले 56 वर्षीय व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है। मृतक की पहचान चौटी लाल पटेल निवासी बिर्रा वार्ड नं 9 के रूप में हुई है। शव सड़क पर छत-विछत हालत में मिला।

 

– Advertisement –

Ad image

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, आज सोमवार की तड़के सुबह 5 बजे करीबन मृतक चौटी लाल पटेल अपने घर से पैदल घूमने के लिए सड़क पर निकला था। वह तलदेवरी – बिर्रा मुख्यमार्ग स्थित कोसा तालाब के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए बुरी तरह से कुचला है। जिससे शरीर के कई हिस्से हुए और सड़क पर बिखर गया।

 

– Advertisement –

Ad image

घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिली और पुलिस टीम मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की गई है। सीसीटीवी कैमरे की तलाशी ली जा रही है ताकि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके।



Source link

Share This Article
Leave a Comment