
भरत सिंह चौहान, सक्ती। CG Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जैजैपुर थाना क्षेत्र के बहेराडीह गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामला सक्ती जिले के बहेराडीह गांव का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने गजराज सिंह चंद्रा के घर में धावा बोल दिया। चोरों ने घर में रखे कीमती जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि चोर करीब 15 तोला सोना, 85 तोला चांदी के जेवरात और लगभग 60 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए। चोरी गए सोने-चांदी की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। (CG Breaking)
सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी हुई तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इस बड़ी चोरी की वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस बड़ी चोरी का खुलासा कर पाती है। (CG Breaking)



