--विज्ञापन यहां--

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए स्कूल में अवकाश घोषित करना दुर्भाग्यपूर्ण : गोपाल देवांगन

By NS
On: July 20, 2026 5:22 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर पाटन नगर स्थित ए.के. गोयल स्कूल में अवकाश घोषित किए जाने पर कांग्रेस नेता गोपाल देवांगन ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित कर किसी सरकारी कार्यक्रम का आयोजन करना उचित नहीं है।
गोपाल देवांगन ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रेरित करना है, लेकिन यदि उसी कार्यक्रम के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़े तो यह अपने उद्देश्य के विपरीत है। उन्होंने कहा कि ए.के. गोयल स्कूल में अवकाश घोषित होने से विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित होगी, जिसका खामियाजा बच्चों को उठाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वागत सभी करते हैं, लेकिन प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए थी जिससे सरकारी कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न होता और विद्यालयों का नियमित संचालन भी प्रभावित नहीं होता। बच्चों की शिक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
गोपाल देवांगन ने प्रशासन से भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में अनावश्यक अवकाश से बचना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment