खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,
पांडुका/ छुरा विकास खंड के प्राथमिक शाला रजनकटा के कक्षा पाँचवी का होनहार छात्र वेदांत कुमार साहू पिताजी स्व. गुलशन साहू का जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 92.50% प्राप्त कर ग्राम रजनकटा एवं प्राथमिक शाला रजनकटा का नाम रौशन किया। वेदांत साहू पिता स्व. गुलशन साहू ने पूरे गरियाबंद जिला में ग्यारहवें स्थान प्राप्त किया हैं, पिछले वर्ष वेदांत साहू की बड़ी बहन धनेश्वरी साहू पिता स्व. गुलशन साहू का भी जवाहर नवोदय विद्यालय मे चयन हुआ था। प्राथमिक शाला रजनकटा शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा सुर्खियों में रहा है, शिक्षा का माहौल तैयार करने में विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत औऱ ग्रामवासियों का पूरा सहयोग रहा है।

प्राथमिक शाला के प्रधान पाठिका धनेश्वरी मुरचुलिया, मानिक राम साहू, ताम्रध्वज साहू, गोदावरी साहू और रामलाल केवट जेएनवी नवोदय ऑनलाइन क्लास कवर्धा घनश्याम यादव, गोपाल साहू, सृजन संस्कार नवोदय ऑनलाइन क्लास जिला महासमुंद से मार्गदर्शन मिला बच्चों को बधाई देने के लिए ग्राम पंचायत रजनकटा के सरपंच तेजकुंवर किशन कंडरा, खेमलाल यादव प्रधान पाठक, गणेश राम साहू, गणपत राम साहू, हीरालाल साहू, श्रवण साहू, किशन कंडरा, रेखराम साहू, प्रभात साहू, शोभा राम साहू, दिलीप साहू, पुरुषोत्तम साहू, वेद प्रकाश यादव, लक्ष्मीकांत यादव, दिनेश निर्मलकर, डेविड साहू, रमेश साहू, चेतन साहू ने चयनित बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।


