खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,
छुरा / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने बुधवार को जनपद पंचायत सभागार छुरा में एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। इस बैठक में सभी अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव उपस्थित रहे। सीईओ चंद्राकर ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) , प्रधानमंत्री जनमन आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना को वर्तमान स्थिति पर फोकस कर उनमें तेजी लाने के निर्देश उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को दिए। उन्होंने आवास योजना के क्रियान्वयन में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निर्माणाधीन आवासों को माह मार्च के भीतर पूर्ण कराने के लिए कहा गया । सीईओ ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हर पात्र हितग्राही को उसका पक्का मकान मिले। सभी अमला अपनी ज़िम्मेदारी को ईमानदारी और समयबद्धता के साथ पूरा करे। यह बैठक इस बात का संकेत है कि ज़िला प्रशासन अब इन प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर और अधिक सक्रिय हो गया है।

सीईओ ने ढीले रवैए वाले सचिवों को तीखे स्वर में चेतावनी दी एवं चार पंचायत सचिवों को लापरवाही बरतने पर नोटिस भी दिया।सीईओ ज़िला पंचायत द्वारा जनपद पंचायत छुरा में लिया गया विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्यों समीक्षा मनरेगा अन्तर्गत मुख्य रूप से आगानवाड़ी निर्माण , उचित मूल्य दुकान निर्माण , मुक्तिधाम निर्माण कार्य को समय सीमा में करते हुए 15 मार्च तक करने के निर्देश सचिवों को दिये है । इसके अतिरिक्त मनरेगा के विभिन्न प्रकार के सभी प्रगतिरत कार्यों जैसे आजीविका डबरी , तालाब निर्माण , तालाब गहरीकरण , पशु शेड , बकरी शेड , एसएचजी भवन आदि कार्य को मार्च के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिये । इस अवसर पर बैठक में सीईओ जनपद पंचायत छुरा सतीश चंद्रवंशी ,एडिशनल सीईओ रूपकुमार ध्रुव,आरईएस एसडीओ, विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक, सहायक विकास विस्तार अधिकारी,करारोपण अधिकारी, पंचायत सचिव की उपस्थिति रही।

समीक्षा बैठक के उपरांत सीईओ ज़िला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत देवरी में मनरेगा से बन रहे भागीरथी पिता पुनाऊ राम के आजीविका डबरी का निरीक्षण कर हितग्राही से से उसके उपयोगिता के संबंध में चर्चा किया , हितग्राही द्वारा आजीविका डबरी निर्माण उपरांत मछली पालन कर जीविका पार्जन बढ़ाने का उद्देश्य बताया । सीईओ ज़िला पंचायत द्वारा उपस्थित तकनीकी सहायक दिव्या साहू , सरपंच दिलीप ठाकुर को सतत निरीक्षण कर नियमानुसार कार्य कराने के निर्देश दिये ।


