
फ़िरोज़ाबाद,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में संत शिरोमणि रविदास (रैदास) की जयंती कोटला रोड स्थित आश्रम पर महाराज मुनीशनन्द एवं साधु-संतों के साथ बड़े धूमधाम से मनाई
पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा सर्व प्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके उन्होंने बताया कि संत रविदास (रैदास) मध्य काल के महान संत थे। जिन्होंने जात- पात को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये। संत रविदास ने जनसाधारण की भाषा का प्रयोग करते हुए अपने दोहो एवं पदों के माध्यम से समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल देते हुए मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। संत रविदास ऐसे समाज की कल्पना करते थे। जहां किसी भी प्रकार का लोभ,लालच,दुख दरिद्रता और भेदभाव ना हो।आज के युग में हमें उनके विचारों से सीख लेनी चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलकर मानवता के कल्याण के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
इस मौके पर
स्वामी शिव प्रकाश आनंद,स्वामी लालतानंद , श्री कृष्णा आजाद, धर्मपाल, रामगोपाल सिंह, संजय सिंह पूर्व प्रधान,खजांची दिवाकर,अनिल कुमार जाटव, पवन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

