शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में वार्षिकोत्सव संपन्न: नगर पंचायत अध्यक्ष ने की 2 लाख रुपये और प्रिंटर देने की घोषणा

NFA@0298
3 Min Read


पाटन। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में वार्षिक उत्सव एवं ‘प्रतिभा सम्मान’ समारोह 2026 हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने विद्यालय के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए 2 लाख रुपये की सहायता राशि और एक स्कैनर-प्रिंटर मशीन प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी केशव बंछोर ने की।दानदाताओं का सम्मान और प्रतिभाओं का प्रोत्साहन:कार्यक्रम में विद्यालय के प्रति सेवा भाव रखने वाले दानदाताओं का विशेष सम्मान किया गया।

ग्राम चरोदा (धरसींवा) के सरपंच पति मनमोहन ध्रुव द्वारा पूर्व में शाला के 60 बच्चों को जूते भेंट किए गए थे, जिसके लिए सरपंच श्रीमती संगीता ध्रुव एवं उनकी माताजी श्रीमती गंगा ध्रुव को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में, प्राथमिक विभाग के सभी बच्चों को जूते प्रदान करने वाले पवन हार्डवेयर के संचालक श्री लोकेन्द्र देवांगन के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित राधिका कोसे का भी सम्मान किया गया। साथ ही, शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ‘प्रतिभा सम्मान’ से नवाजा गया।सांस्कृतिक छटा और भव्य मंचन:स्कूली बच्चों ने सुआ, कर्मा और पंथी जैसे छत्तीसगढ़ी लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन रोशन देशमुख (सीएसी बालक पाटन) एवं शाला के प्रधान पाठक संतोष कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद श्रीमती संगीता धुरंधर, पार्षद श्री दीपक यादव, केवल देवांगन (सभापति – नगर पंचायत पाटन), श्रीमती कामिनी धुरंधर (विधायक प्रतिनिधि), वार्ड क्र. 10 के पार्षद वीरेंद्र कौशिक एवं एसएमसी अध्यक्ष श्री अभिषेक कोसे उपस्थित रहे।

विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सुमन यादव (उपाध्यक्ष SMC खोरपा), पूर्व पार्षद श्री लीलाधर वर्मा, पूर्व पार्षद श्री लक्ष्मण निर्मलकर, MS अखरा के प्रधान पाठक श्री गोपेन्द्र साहू, शिक्षक श्री चंचल द्विवेदी एवं शाला की पूर्व शिक्षिका श्रीमती अनुसूईया बंछोर उपस्थित थीं।शाला परिवार की ओर से श्री कमलेश कुमार साहू (HM प्राथमिक विभाग), श्रीमती आशा साहू, श्री ठाकुर राम यादव, श्रीमती भूमिजा देवांगन, कु. खुशी एवं एसएमसी के समस्त सदस्यगण ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अतिथियों का सम्मान किया।

अंत में प्रधान पाठक श्री संतोष कुमार शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment