
यमुनानगर। यमुनानगर में एक बार फिर से धर्मपरिवर्तन कर निकाह करने का मामला सामने आया है। हिन्दू युवती ने मुस्लिम युवक पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ले जाकर धर्म परिवर्तन करवाने ओर निकाह करने का आरोप लगाया है।
युवती ने युवक की प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार को थर्मामीटर का पारा चबा लिया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, एक टाइल फैक्ट्री से जुड़े युवक फुरकान ने उसे विश्वास में लेकर प्रेम संबंधों में उलझा लिया। वह उसे सहारनपुर के देवबंद ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया। महिला का आरोप है कि वहां उसका नाम बदला गया, धार्मिक रस्में करवाई गईं और निकाह कराया गया।
इसके बाद दोनों यमुनानगर में किराए के मकान में रहने लगे। महिला का कहना है कि साथ रहने के दौरान फुरकान का व्यवहार लगातार क्रूर होता गया। उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य किए, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दीं।
पीड़िता के मुताबिक, उसे डराने के लिए हिंसक वीडियो भी दिखाए गए। बाद में उसे यह भी पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है।
पीड़िता ने आगे बताया कि हाल के दिनों में आरोपी फुरकान अचानक घर से गायब हो गया, जिसके बाद उसके परिजनों ने उल्टे उसी पर आरोप लगाने शुरू कर दिए।
इस दौरान आरोपी का भाई भी कथित तौर पर उसे परेशान करता रहा। निरंतर दबाव और भय के माहौल से टूटकर महिला ने आत्म ह्त्या का प्रयास किया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी हैं।

