बैठक में मैच के सफल आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, दर्शकों की सुविधाएं, पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं पर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
डॉ. सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मैच राज्य के लिए गौरव का विषय है, ऐसे में आयोजन को सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में पुलिस, प्रशासन और क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी दी और आवश्यक सुझाव भी रखे।
Sign in to your account