कल साय की आला अफसरों के साथ न्यू ईयर रेजूलूशन बैठक

NFA@0298
1 Min Read


कल साय की आला अफसरों के साथ न्यू ईयर रेजूलूशन बैठक


31-Dec-2025 8:55 PM

रायपुर, 31 दिसंबर। पिछले वर्ष की तरह सीएम विष्णु देव साय इस बार भी न‌ए साल के मौके पर कल सभी आला अफसरों से न्यू ईयर संवाद करेंगे। इसमें मुख्य सचिव विकास शील समेत, एसीएस पीएस और सचिवों के साथ सभी विभागाध्यक्षों को आमंत्रित किया है। विभागाध्यक्षों को पहली बार आमंत्रित किया गया है। पूर्वाह्न 11.30 बजे से यह कार्यक्रम सीएम आफिस के उपर पांचवें माले के सभागार में आयोजित है। इसमें साय सरकार के तीसरे वर्ष के लिए शासन की प्राथमिकताओं, भावी योजनाओं, तथा सुशासन से संबंधित योजनाओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके आधार पर सीएम,एक सालाना संकल्प (रेजूलूशन) जारी कर सकते हैं। 

बता दें कि गुजरते वर्ष के लिए साय ने ई आफिस और बायोमेट्रिक अटेंडेंस की घोषणा की थी। इस बार यह रेजूलूशन इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि भाजपा सरकार दो साल बाद चुनाव में जाने वाली है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment