श्याम नगर गुरुद्वारे में ग्रैंड ग्रुप के

NFA@0298
1 Min Read


रायपुर। GRAND NEWS: ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा जी का निधन 3 दिसंबर (बुधवार) को हुआ था। आज मंगलवार 9 दिसंबर को उनकी आत्मिक शांति के लिए श्याम नगर गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ साहिब जी और अंतिम अरदास का आयोजन किया गया। इस भावपूर्ण समारोह में जनप्रतिनिधि, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, होटल व्यवसायी, पत्रकार, खेल संघ के पदाधिकारी और सिख समाज के हजारों शुभचिंतक शामिल हुए। अंतिम अरदास के बाद भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया है। वे सरदार दिलेर सिंह होरा और प्रीतपाल सिंह होरा की माता थी।

– Advertisement –

Ad image

– Advertisement –

Ad image

अरदास में सभी ने स्वर्गीय प्रकाश कौर जी को श्रद्धांजलि दी। गुरुचरण सिंह होरा ने कहा, “मां का आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ रहेगा।” सिख समुदाय ने वाहेगुरु चरणों में शांति की प्रार्थना की।

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment