108 नक्सली कल करेंगे समर्पण

NFA@0298
2 Min Read


108 नक्सली कल करेंगे समर्पण


11-Mar-2026 3:16 PM

बीजापुर में जब्त सामानों को भी किया जाएगा पेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 मार्च।
संभाग मुख्यालय में गुरुवार की दोपहर को शौर्य भवन, पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर, लालबाग में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्यों द्वारा बस्तर रेंज आईजी के सामने मुख्यधारा का हाथ थामेंगे, इस दौरान नक्सलियों से जब्त सामानों को भी पेश किया जाएगा।

मामले की जानकारी देते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि 31 मार्च को जो डेडलाइन दिया गया है, उसी के तहत नक्सलियों से बात बार मुख्यधारा में जुडऩे के लिए कहा जा रहा है, अगर वे जल्द ही मुख्यधारा में नही जुड़ेंगे तो आने वाले दिनों में अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे, जिसके तहत गुरुवार को दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्यों के साथ ही 108 नक्सली पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के अंतर्गत डीकेएसजेडसी (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) के कुल 108 नक्सली कैडर, समाज के वरिष्ठजनों,  पुलिस /केंद्रीय सुरक्षा बलों तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।

ज्ञात हो कि हिंसा त्याग कर समाज की मुख्यधारा में प्रवेश करने वाले कैडरों द्वारा बताई गई जानकारियों एवं अन्य सूचनाओं के आधार पर देश के नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी डंप भी बरामद की गई है।

वहीं बीजापुर जिला सहित बस्तर रेंज के विभिन्न जिलों से बरामद किए गए डंप को भी रेंज मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास कार्यक्रम के दौरान जारी किया जाएगा।



Source link

Share This Article
Leave a Comment