हजारों बच्चे झुलसने मजबूर, एक ही सीबीएसई स्कूल ने छुट्टी की घोषणा की

NFA@0298
3 Min Read



राज्य के आदेश का सीबीएस‌ई स्कूलों पर असर नहीं…

रायपुर, 16 अप्रैल। राज्य सरकार ने अपने शासकीय, गैर अशासकीय अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित कर दिया है। लेकिन यह आदेश केंद्रीय विद्यालय से लेकर अन्य सीबीएसई स्कूलों में लागू नहीं होगा। इन स्कूलों में अध्ययनरत हजारों बच्चों को तपती धूप से अभी अगले 14 दिन और जूझना पड़ेगा। इन स्कूलों के संचालक, प्राचार्यों ने राज्य का आदेश उन पर लागू न होने का दो टूक जवाब दे दिया है। 

प्रदेश भर में बहुसंख्यक बच्चे इन सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। जो एक ही प्रदेश में दो तरह की व्यवस्था के शिकार हो रहे हैं।  

हालांकि इस आदेश का अब तक केवल एक ही सीबीएसई स्कूल एम‌एम स्कूल ने ही पालन करते हुए अपने पेरेंट्स ग्रुप में 20 अप्रैल से अवकाश की सूचना दे दी है। 

शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरखमालू ने राजकीय स्कूलों के लिए आदेश जारी करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि   सरकार यह निर्णय स्वागत योग्य है। साथ ही कहा है कि यदि सीबीएसई  की  शालाएं इस आदेश का पालन करने में हीला हवाला करते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसी तरह से आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि तत्काल भीषण गर्मी में वे सभी सीबीएसई स्कूलों को भी बंद कराने पहले करें। जा ने कहा कि गर्मी में स्कूल संचालन से अनेक स्कूलों में कुलर नहीं है, पंखों से गर्म हवाएं आ रही हैं, अनेक स्कूलों में पीने के ठंडे पानी, टॉयलेट व पंखे का अभाव है बसें भी भिलाई इस्पात संयंत्र की भट्टी की तरह तपती हैं।। लेकिन इन स्कूलों पर राज्य के  स्कूल शिक्षा विभाग की निगेहबानी न होने से इनके संचालक मानवता छोड़ मनमानी कर रहे हैं। झा ने कहा है कि आज से जनगणना का कार्य भी प्रारंभ हो रहा है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी लगी है। ऐसी स्थिति में शिक्षक जनगणना कार्य में जा रहे हैं। छात्र, स्कूलों में धूप में झुलस  रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन, महिला उपाध्यक्ष दुर्गा झा, सागर क्षीरसागर, कलावती मार्को, के ज्योति, मिहिर कुर्मी, परमानंद जांगड़े, अजीम खान, नंदन सिंह, अनुषा जोसेफ,,इमरान खान, प्रवक्ता कुलदीप खनूजा, नरेंद्र ठाकुर वीरेंद्र पवार आदि नेताओं ने  इसकी निंदा करते हुए मांग की है कि राज्य शासन तत्काल सीबीएसई निजी  स्कूलों को बंद करने का निर्णय लें, अन्यथा आम आदमी पार्टी द्वारा शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव करेगा।



Source link

Share This Article
Leave a Comment