सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान – श्रीमती कीर्ति नायक

NFA@0298
2 Min Read


ग्राम मर्रा में आयोजित सुशासन तिहार एवं समाधान शिविर में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाना है।श्रीमती नायक ने कहा कि इस प्रकार के समाधान शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं मांगों का निराकरण एक ही स्थान पर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है।इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी कार्य भी किए गए, जिनमें पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण, युवतियों को सेनेटरी पैड वितरण, जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानी वितरण, बच्चों एवं महिलाओं को सुपोषण आहार वितरण तथा हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण किया गया। इन कार्यों से ग्रामीणों में उत्साह एवं संतोष का वातावरण देखा गया।उन्होंने आगे कहा कि शासन का लक्ष्य पारदर्शी, सरल एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है, ताकि प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें। सुशासन तिहार इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में विश्वास और पारदर्शिता दोनों को मजबूती मिल रही है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं एवं उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment