सुरक्षा व्यवस्था के साथ सरसवां में नगर निगम ने खाली करवाई 3 करोड़ की जमीन

NFA@0298
1 Min Read



लखनऊ। गुरुवार नगर निगम ने सरोजनीनगर तहसील के सरसवां गांव में लगभग तीन करोड़ की सरकारी भूमि से कब्ज़ा हटाया। नगर निगम प्रशासन के अनुसार ग्राम सरसवां की गाटा संख्या 739, जिसका क्षेत्रफल 0.159 हेक्टेयर है, राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। 

इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अस्थायी बाउंड्रीवाल बनाकर तथा प्लॉटिंग/निर्माण का प्रयास किया जा रहा था, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।  अतिक्रमण हटाने के दौरान हालत को काबू करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 

थाना सुशांत गोल्फ सिटी के थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल उपलब्ध कराया गया, साथ ही पीएसी बल भी मौके पर तैनात रहा।  इस अभियान के तहत कुल 0.159 हेक्टेयर बेशकीमती शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment