सीबीएसई 12 वीं में रायपुर रीज़न का रिजल्ट 80.88 प्रतिशत

NFA@0298
2 Min Read


सीबीएसई 12 वीं में रायपुर रीज़न का रिजल्ट 80.88 प्रतिशत


13-May-2026 10:38 PM

34 हजार में से 28 हजार उत्तीर्ण 

रायपुर,13 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को जारी 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणामों में इस बार भी छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राज्यभर से 34 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से करीब 28 हजार विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। 

सीबीएसई के जारी आंकड़ों के मुताबिक रायपुर रीजन का कुल रिजल्ट 80.88 प्रतिशत रहा। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परिणाम में 4.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर रायपुर रीजन को 18वां स्थान मिला है। 

34 हजार से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 34,187 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 33,987 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम में 27,489 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा में कुल 16,330 छात्राएं शामिल हुई थीं, जिनमें से 13,463 ने सफलता हासिल की। छात्राओं का पास प्रतिशत 82.44 फीसदी रहा। वहीं लड़कों की बात करें तो कुल 17,657 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 14,026 विद्यार्थी पास हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 79.44 फीसदी दर्ज किया गया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment