
सीजी 12वीं बोर्ड में रायगढ़ के कृष महंत का तीसरा स्थान
29-Apr-2026 8:18 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 29 अप्रैल। रायगढ़ जिले के छोटे से ग्राम कुरु के रहने वाले कृष महंत ने पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है।
साधारण परिवेश में रहकर असाधारण सफलता हासिल करने वाले कृष महंत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनका कहना है कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा।
कहा-मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को देना चाहता हूं। उनके बिना यह संभव नहीं था।
गांव में सीमित संसाधनों के बावजूद कृष ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
उन्होंने कहा-मेरा सपना है कि मैं आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनूं और देश की सेवा करूं।


