सड्डू साइंस सेंटर रोड पर सिटी बस में आग लगी, यात्रियों ने कूदकर जान बचाई

NFA@0298
1 Min Read


सड्डू साइंस सेंटर रोड पर सिटी बस में आग लगी, यात्रियों ने कूदकर जान बचाई


09-May-2026 7:39 PM

रायपुर, 9 मई। अब से कुछ देर पहले स्टेशन से खरोरा जा रही सिटी बस में आग लग गई। बस सवार सभी यात्रियों ने कूदकर, तो गेट से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। बस रोज की तरह शाम की रिटर्न ट्रिप में रेलवे स्टेशन से खरोरा लौट रही थी। सड्डू साइंस सिटी सेंटर टर्निंग से पहले ड्राइविंग साइड पर बस के बीच डीजल टैंक के पास अकस्मात आग लग गई। बस धू धू कर जल उठी। यात्रियों ने किसी तरह उतर कूद कर जान बचाई। रिटर्न ट्रिप होने की वजह से बस में यात्री खचाखच सवार थे। आग लगने की वजह से पुराने विधानसभा रोड पर  वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। समझा जा रहा है कि रोजाना की आवाजाही से मेंटेनेंस न होने की वजह से तकनीकी ख़राबी ने इसे आग की चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंच पंडरी पुलिस ने बचाव कार्य कर रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment