रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक (दिनांक 29.12.2025) के निर्णय के अनुसार उप अभियंताओं (सिविल) को सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश (दिनांक 09.01.2026) के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹56100–177500) प्रदान किया जाएगा। पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावशील होगी।


