पाटन। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत सदैव संविधान में आस्था रखते हुए आगे बढ़ रहा हैं, हमारा यह संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के साथ अपनी बाते रखने का अधिकार देता है, और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। ,
भारतीय संविधान के महान योगदान से ही भारतवासियों में एकता और अखंडता सुनिश्चित हुआ है विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा एवं श्रद्धा रखकर कार्य करना ही सच्ची देश भक्ति है ।
इसी परिपेक्ष्य में 26 नवंबर संविधान दिवस का कार्यक्रम ग्राम पंचायत पतोरा में गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम ग्राम पंचायत भवन में संविधान में अमूल्य योगदान महत्व पूर्ण भूमिका ऐतिहासिक भागीदारी विचार शीलता लोकतांत्रिक मूल्यों राष्ट्र निर्माण की दृष्टि रखने वाले संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ।
पूजा अर्चना के पश्चात ग्राम के सरपंच भुनेश्वर साहू उपसरपंच देवचरण कौशल सहित पंच गण द्वारा संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया साथ ही साथ भारत की भावी पीढ़ी को हमारे गौरवशाली संविधान से अवगत कराकर उनके भविष्य को गढ़ने के पावन उद्देश्य को लेकर “सेजस हिंदी पतोरा” में भी संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर प्राथमिक ,पूर्व माध्यमिक हायर सेकेंडरी सभी स्कूल स्कूली छात्र छात्राओं को सरपंच द्वारा उपहार में पेन एवं चॉकलेट बार प्रदान किया गया।
संविधान दिवस के इस गरिमामई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गांव सरपंच भुनेश्वर साहू,उपसरपंच देवचरण कौशल, चंद्रिका कलिहारी, महेंद्र साहू, मुकेश चांदने ,हेमचन्द्र ठाकुर(हेमू ),श्रीमती दीपक साहू,गोरे लाल श्रीवास ,चूमन साहू चित्रसेन कलीहरि, श्रीमती नेमबाई श्रीमती राधा ठाकुर,श्रीमती डीलेश्वरी साहू ,मनोज साहू,श्रीमती कमलेश्वरी साहू,श्रीमती एकता साहू, श्रीमती कामीन देश लहरे ,श्रीमती जामुन ठाकुर ,श्रीमती सरस्वती साहू,श्रीमती दीप्ति श्रीवास रूपेश कोषरे, माहेश्वरी कुर्र,दिलेश्वरी देश लहरे , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम विकास न्याय समित के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा जी, जितेंद्र देवांगन, राजू साहू नीलेश साहू,हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रीतिबला साहू (प्रभारी प्राचार्य) सविता गणवीर,सुनीता लोखंडे,कोमल सिंह बंजारे, योगिता शर्मा,रामेश्वरी नेताम,पूनम बिचपुरिया,सविता सिंग लोकेश विश्वकर्मा,नील मणि साहू कीर्तिमान कामडे, शकुन्तला कश्यप,पूनम यादव राधा दीक्षित, ममता शांडिल्य (प्रधान पाठिका) ,युवराज साहू शिवानी यादव आदि शिक्षक शिक्षिकाओं स्कूली छात्र छात्राओं पंचायत कर्मी , क्षमा भारती,शालिनी देवांगन, ओमप्रकाश वर्मा ,भुनेश्वरी देवांगन , ओमप्रकाश वर्मा सहित अन्य ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

