स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे एक वायरल वीडियो क्लिप (Pranit More Apology Video) को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना और विरोध बढ़ने के बाद मोरे ने वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए दर्शकों से माफी मांगी है। विवादित टिप्पणी के चलते उनके खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।
गुरुग्राम शो की वायरल क्लिप
यह विवाद गुरुग्राम में आयोजित प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो की एक क्लिप वायरल होने के बाद शुरू हुआ। वीडियो में दर्शक सदस्य हिमांशु जांगड़ा अपने डेट अनुभव के बारे में बात करते दिखाई दिए।
क्लिप में हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि डेट के दौरान चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 रुपये खर्च करने के बाद उन्हें महिला से बदले में कुछ मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, “मैंने कहा कि 370 रुपये लगे हैं तो वसूल तो करूंगा ही।” इसके बाद प्रणीत मोरे के शो में डॉ सेजल पवार ने मेडिकल कॉलेज में रिसर्च के लिए दान किए गए शवों के अंगों का मजाक उड़ाया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया। सेजल ने कहा था कि उनके कुछ साथी मेडिकल रिसर्च के लिए दान किए गए पुरूषों के शवों के प्राइवेट पार्टस को देखकर मजाक उड़ाते थे।











