मायावती के दरबार से बैरंग लौटे गौतम और पूनिया, सपा भाजपा ने शुरू की ट्रोलिंग, कांग्रेसी नाराज

NFA@0298
3 Min Read


नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के लिए यूपी में स्थानीय नेता फजीहत की स्थिति पैदा कर दे रहे हैं। ऐसे वक्त में जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यात्रा पर रायबरेली में ही मौजूद है पार्टी के दो नेताओं की वजह से अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। दरअसल कांग्रेस में अनुसूचित जनजाति सेल के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेंद्र पाल गौतम पार्टी में बिना किसी से इजाजत लिए तनुज पुनिया के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने चले गए और फिर वहां से उन्हें खाली हाथ बेरंग लौटना पड़ा।

कांग्रेस पार्टी में गहरी नाराजगी

पार्टी के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इन दोनों नेताओं ने न तो कांग्रेस के संगठन को विश्वास में लिया न तो दिल्ली में बैठे वरिष्ठ नेताओं को कुछ बताया और सीधे मायावती के आवास पर चले गए लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दो टूक कह दिया कि बिना इजाजत मुलाकात नहीं की जा सकती।

बसपा सपा और भाजपा ने की खिंचाई

कांग्रेस नेताओं के मायावती के आवास पर पहुंचने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गईं। सिर्फ बसपा ही नहीं भाजपा और और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता यह अफवाह फैलाने में लग गए कि कांग्रेस और बसपा आगामी चुनाव के लिए गठबंधन करना चाहते हैं इसलिए यह दोनों नेता बातचीत के लिए गए थे।

सपा समर्थकों ने कांग्रेस को किया ट्रोल

कांग्रेस नेताओं की मायावती से मुलाकात की असफल कोशिशों पर समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने कांग्रेस के नेताओं को ट्रोल करना शुरू कर दिया और अखिलेश से डिमांड कर दी कि किसी भी कीमत पर कांग्रेस से गठबंधन नहीं होना चाहिए। नहीं भुला जाना चाहिए कि राहुल गांधी ने हाल ही में मायावती को एक ताकतवर नेता कहा है वही दूसरी ओर कांग्रेस , सपा से साझे में यूपी में 100 से 120 सीट मांग रही है। इसके लिए जल्द से जल्द बात करने पर दबाव डाल रही है।

क्या कहा राजेंद्र पाल गौतम ने

मायावती से मुलाकात करने गए राजेंद्र पाल गौतम ने द लेंस को बताया कि मायावती हमारे समाज से आती हैं समाज के होने के नाते मेरी कुछ जिम्मेदारी होती है। काफी दिनों से लोग कह रहे थे कि आप उनसे नहीं मिलते तो मैं उनसे मिलने चला गया था। यह पार्टी को ओर से नहीं व्यक्तिगत मुलाकात की कोशिश थी हालांकि व्यस्तता की वजह से वह नहीं मिल सकीं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment