भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने सेलूद में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुना

NFA@0298
2 Min Read


पाटन ।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 128 वें संस्करण को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पावन धरा सेलूद ग्राम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण , कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों के साथ सुना। भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के हर नागरिक की भावनाओं, उम्मीदों और संकल्पों को नई दिशा देने वाला जनप्रेरणा का माध्यम है। मन की बात हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर प्रेरित करती है।

भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू ने  कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात के माध्यम से हम सभी देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार किया। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने वोकल फॉर लोकल, मन की बात, G–20 बैठक, नेशनल म्यूजियम, मुंबई में स्वदेशी INS ‘माहे’ को भारतीय नौसेना में शामिल, इसरो ड्रोनप्रतियोगिता, खाद्यान्न उत्पादन, संविधान दिवस अन्य जानकारी दिए। पाटन मंडल अध्यक्ष  रानी बंछोर ने कहा वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की। मन की बात कार्यक्रम देश के वर्तमान, भूत और भविष्य की जानकारी है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा जिला महामंत्री  दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष  रानी बंछोर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष  खेमलाल साहू, टामन साहू,  महेश्वर बंछोर,  तारेन्द्र बंछोर,  केशव बंछोर,कृष्ण कुमार, जीवन साहू, राजू साहू सहित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र पदाधिकारी एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment